KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

आ गए तेरे द्वार मैया जी हम आ गए लिरिक्स

हिंदी

आ गए तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए,

ऊँचे चढ़ के पहाड़,

मैया जी हम आ गए,

आ गये आ गये तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए।

वैष्णो माता तेरी महिमा निराली,

शारदा लक्ष्मी तू है माँ काली,

सच्चा तेरा दरबार,

सच्चा तेरा दरबार,

मैया जी हम आ गए,

आ गये आ गये तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए।

ज्वाला मैया से है जग में उजाला,

चिंतपूर्णी नैना देवी का बोलबाला,

शीश झुकावे संसार,

शीश झुकावे संसार,

मैया जी हम आ गए,

आ गये आ गये तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए।

काँगड़े वाली माँ माँ मंशारानी,

तेरी दया से मूढ़ बन जाए ज्ञानी,

महिमा है अपरम्पार,

महिमा है अपरम्पार,

मैया जी हम आ गए,

आ गये आ गये तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए।

चामुंडा माँ को जो मन से पुकारे,

मैया जी उसके संकट को टारे,

करती चमत्कार,

करती चमत्कार,

मैया जी हम आ गए,

आ गये आ गये तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए।

आ गए तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए,

ऊँचे चढ़ के पहाड़,

मैया जी हम आ गए,

आ गये आ गये तेरे द्वार,

मैया जी हम आ गए।

📜 Lyrics Source: kirtanLyrics.com