KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

अगर विश्व में विश्वकर्मा ना होते लिरिक्स

हिंदी

ये मशीने ये पुर्जे,

ये फरमा ना होते,

अगर विश्व में,

विश्वकर्मा ना होते।।

ये कल कारखाने ये मज़दूर मिले,

ये छैनी हथौड़े ये पेंच और कीले,

ये टाटा और टेल्को ये मज़दूर मिले,

ये छैनी हथौड़े ये पेंच और कीले,

ये अद्भुत हुनर कारीगर भी ना होते,

अगर विश्व में,

विश्वकर्मा ना होते।।

ये विज्ञान का ज्ञान, दुनिया से जुड़ना,

जहाजों का उड़ना, इशारों से मुड़ना,

चमत्कार ये दुनिया भर में ना होते,

अगर विश्व में,

विश्वकर्मा ना होते।।

ये बिल्डिंगें ये इमारत, ये बाइक ये कारें,

नई सभ्यता के ये सुंदर नज़ारे,

सुशोभित हमारे घरों में ना होते,

अगर विश्व में,

विश्वकर्मा ना होते।।

है अद्भुत बहुत ‘बेधड़क’ इनके अंशज,

कला में निपुण विश्वकर्मा के वंशज,

ऐ ‘लक्खा’ ये शर्मा, ये वर्मा ना होते,

अगर विश्व में,

विश्वकर्मा ना होते।।

ये मशीने ये पुर्जे,

ये फरमा ना होते,

अगर विश्व में,

विश्वकर्मा ना होते।।

📜 Lyrics Source: kirtanLyrics.com