चप्पा चप्पा लंका जले,
हक्के बक्के हो गए सभी,
लंकापति हाथ मले,
चप्पा चप्पा लंका जले।।
जल गई जल गई,
सोने की नगरिया।
गली गली बजरंग,
लंका को जला दिए,
रावण के मनसूबे,
ख़ाक में मिला दिए,
और बोले हम तो चले,
चप्पा चप्पा लंका जले,
चप्पा चप्पा लंका जले,
हक्के बक्के हो गए सभी,
लंकापति हाथ मले,
चप्पा चप्पा लंका जले।।
जल गई जल गई,
सोने की नगरिया।
सारे ही निशाचरो को,
बजरंग संहारे थे,
रावण की वीरों को,
गिन गिन के मारे थे,
मसल दिए पैरों के तले,
चप्पा चप्पा लंका जले,
चप्पा चप्पा लंका जले,
हक्के बक्के हो गए सभी,
लंकापति हाथ मले,
चप्पा चप्पा लंका जले।।
जल गई जल गई,
सोने की नगरिया।
चप्पा चप्पा लंका जले,
हक्के बक्के हो गए सभी,
लंकापति हाथ मले,
चप्पा चप्पा लंका जले।।