KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

दरबार मे शिर्डी वाले के दुख दर्द मिटाए जाते है लिरिक्स

हिंदी

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है,

दुनिया से सताए लोग यहाँ,

सिने से लगाए जाते है,

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है।।

दरबार है शिर्डी वाले का,

हर भक्त यहाँ मतवाला है,

भर भर के प्याले अमृत के,

यहाँ रोज पिलाए जाते है,

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है।।

गीता है यहाँ है ग्रंथ यहाँ,

भगवान यहाँ रहमान यहाँ,

हिंदू और मुस्लिम सिख ईसाई,

इस दर पे बुलाए जाते है,

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है।।

जिन भक्तों पे ऐ जग वालों,

है ख़ास दया मेरे साई की,

उनको ही बुलावा जाता है,

जो लोग बुलाए जाते है,

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है।।

लक्खा के सर भी आया है,

सब साई तुम्हारी माया है,

भर भर के पानी दीपक में,

यहाँ दीप जलाये जाते है,

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है।।

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है,

दुनिया से सताए लोग यहाँ,

सिने से लगाए जाते है,

दरबार मे शिर्डी वाले के,

दुख दर्द मिटाए जाते है।।