KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान लिरिक्स

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान लिरिक्स
हिंदी

देख तेरे संसार की हालत,

क्या हो गई भगवान,

कितना बदल गया इंसान,

कितना बदल गया इंसान,

सूरज न बदला, चाँद न बदला,

ना बदला रे आसमान,

कितना बदल गया इंसान,

कितना बदल गया इंसान।।

आया समय बड़ा बेढंगा,

आज आदमी बना लफंगा,

कहीं पे झगड़ा, कहीं पे दंगा,

नाच रहा नर होकर नंगा,

छल और कपट के हाथों अपना,

बेच रहा ईमान,

कितना बदल गया इंसान।।

राम के भक्त, रहीम के बंदे,

रचते आज फ़रेब के फंदे,

कितने ये मक्कार, ये अंधे,

देख लिये इनके भी धंधे,

इन्हीं की काली करतूतों से,

बना ये मुल्क मसान,

कितना बदल गया इंसान।।

जो हम आपस में न झगड़ते,

बने हुए क्यों खेल बिगड़ते,

काहे लाखों घर ये उजड़ते,

क्यों ये बच्चे माँ से बिछड़ते,

फूट-फूट कर क्यों रोते,

प्यारे बापू के प्राण,

कितना बदल गया इंसान।।

देख तेरे संसार की हालत,

क्या हो गई भगवान,

कितना बदल गया इंसान,

कितना बदल गया इंसान,

सूरज न बदला, चाँद न बदला,

ना बदला रे आसमान,

कितना बदल गया इंसान,

कितना बदल गया इंसान।।