KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

झूठी दुनिया से मन को हटाले ध्यान मैया जी के चरणों में लगाले लिरिक्स

हिंदी

झूठी दुनिया से मन को हटाले,

ध्यान मैया जी के चरणों में लगाले,

नसीबा तेरा जाग जाएगा,

नसीबा तेरा जाग जाएगा।।

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,

मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।।

झूठे संसार का तो चलन अनोखा है,

पग पग मिले यहाँ धोखा ही धोखा है,

मान जाएगी तू मैया को मना ले,

ज्योत माँ की तू प्रेम से जगा ले,

नसीबा तेरा जाग जाएगा,

नसीबा तेरा जाग जाएगा।।

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,

मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।।

माल तेरे पास है तो माल तेरा खायेंगे,

हुआ जो ख़तम तो नज़र नहीं आयेंगे,

महामाई को तू अपना बना ले,

प्यार माँ का अनूठा है तू पा ले,

नसीबा तेरा जाग जाएगा,

नसीबा तेरा जाग जाएगा।।

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,

मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।।

शेरावाली मैया मेरी ममता की खान है,

भक्तों को प्यार देती बड़ी ही महान है,

हाथ इनका तू सर पे धरा ले,

काम फिर चाहे कुछ भी करा ले,

नसीबा तेरा जाग जाएगा,

नसीबा तेरा जाग जाएगा।।

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,

मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।।

‘श्यामसुन्दर’ मैया तेरे चरणों का दीवाना है,

सारा जग झूठा, सच्चा तेरा माँ ठिकाना है,

मातृदत लो चरणों में लगा ले,

‘लख्खा’ बिगड़ी हुई को बना ले,

नसीबा तेरा जाग जाएगा,

नसीबा तेरा जाग जाएगा।।

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,

मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।।

झूठी दुनिया से मन को हटाले,

ध्यान मैया जी के चरणों में लगाले,

नसीबा तेरा जाग जाएगा,

नसीबा तेरा जाग जाएगा।।

सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,

मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।।