KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

कब लोगे खबर भोलेनाथ बड़ी देर भई बड़ी देर भई लिरिक्स

हिंदी

कब लोगे खबर भोलेनाथ,

बड़ी देर भई बड़ी देर भई,

कब लोगे खबर भोलेनाथ,

चलते चलते मेरे पग हारे,

कब लोगे खबर भोलेनाथ।।

आया हूँ मैं भी द्वार तुम्हारे,

अपनी झोली आज पसारे,

खाली जाऊँ भला मैं कैसे,

तेरे दर से हे भोलेनाथ,

बड़ी देर भई बड़ी देर भई।।

अंजाना हूँ राह दिखा दो,

अब तो बाबा हाथ बढ़ा लो,

मोह माया में भटका मैं प्राणी,

नहीं पाऊँ डगर भोलेनाथ,

बड़ी देर भई बड़ी देर भई।।

भक्तों को जो ठुकराओगे,

आप बाबा पछताओगे,

खुद तुमको मनाना होगा,

रूठ जाऊँ अगर भोलेनाथ,

बड़ी देर भई बड़ी देर भई।।

कब लोगे खबर भोलेनाथ,

बड़ी देर भई बड़ी देर भई,

कब लोगे खबर भोलेनाथ,

चलते चलते मेरे पग हारे,

कब लोगे खबर भोलेनाथ।।