KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

करुणामयी वरदायनी माँ सरस्वती लिरिक्स

हिंदी

करुणामयी वरदायनी,

कर कमल वीणा धारणी,

माँ सरस्वती, माँ सरस्वती।।

सा सा सात स्वर में निवास है,

रे रे में धरा आकाश है,

गा गा गाए गुण गंधर्व गण,

मा माँ है लोभ निवारणी,

ओ माँ सरस्वती, माँ सरस्वती,

माँ सरस्वती, माँ सरस्वती।।

करुणामयी वरदायनी,

कर कमल वीणा धारणी,

माँ सरस्वती, माँ सरस्वती।।

पा पवित्र पावन पावनी,

ध धवल वस्त्र सुशोभिनी,

नी नमन करे ऋषि देव मिल,

गुणी जन की हो हितकारिणी,

माँ सरस्वती, ओ माँ सरस्वती,

माँ सरस्वती, माँ सरस्वती।।

करुणामयी वरदायनी,

कर कमल वीणा धारणी,

माँ सरस्वती, माँ सरस्वती।।

माँ सुर ताल मेरा सवार दो,

अब ‘सरल’ का कर उद्धार दो,

‘लख्खा’ की वाणी में माँ बसो,

हे शारदे हंस वाहिनी,

ओ माँ सरस्वती, माँ सरस्वती,

माँ सरस्वती, माँ सरस्वती।।

करुणामयी वरदायनी,

कर कमल वीणा धारणी,

माँ सरस्वती, माँ सरस्वती।।