KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

खाटू श्यामबाबा की आरती लिरिक्स

हिंदी

खाटू श्यामबाबा की आरती,

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे |

खाटू धाम विराजत, अनुपम रुप धरे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

रत्न जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुले |

तन केशरिया बागों, कुण्डल श्रवण पड़े ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे |

खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योती जले ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

मोदक खीर चुरमा, सुवर्ण थाल भरें |

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करें ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

झांझ कटोरा और घसियावल, शंख मृदंग धरे |

भक्त आरती गावे, जय जयकार करें ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे |

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम श्याम उचरें ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

श्री श्याम बिहारीजी की आरती जो कोई नर गावे |

कहत मनोहर स्वामी मनवांछित फल पावें ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे |

निज भक्तों के तुम ने पूर्ण काज करें ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे….

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे |

खाटू धाम विराजत, अनुपम रुप धरे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे…

खाटू नरेश की जय हो

इति खाटू श्यामबाबा की आरती,