KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

कोई लाख करे चतुरायी करम का लेख मिटे ना रे भाई लिरिक्स

कोई लाख करे चतुरायी करम का लेख मिटे ना रे भाई लिरिक्स
हिंदी

कोई लाख करे चतुराई,

करम का लेख मिटे ना रे भाई,

ज़रा समझो इसकी सच्चाई रे,

करम का लेख मिटे ना रे भाई।।

इस दुनिया में,

भाग्य के आगे,

चले ना किसी का उपाय,

कागद हो तो,

सब कोई बांचे,

करम ना बांचा जाए,

इस दिन इसी,

किस्मत के कारण,

वन को गए थे रघुराई रे,

करम का लेख मिटे ना रे भाई।।

काहे मनवा धीरज खोता,

काहे तू नाहक रोए,

अपना सोचा कभी ना होता,

भाग्य करे तो होए,

चाहे हो राजा, चाहे भिखारी,

ठोकर सभी ने यहाँ खाई रे,

करम का लेख मिटे ना रे भाई।।

कोई लाख करे चतुराई,

करम का लेख मिटे ना रे भाई,

ज़रा समझो इसकी सच्चाई रे,

करम का लेख मिटे ना रे भाई।।