KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

लाल लाल चुनरी सितारो वाली लिरिक्स

हिंदी

लाल लाल चुनरी सितारो वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरोवाली।।

जिसको ब्रह्मा ने बनाया,

जिसको विष्णु ने सजाया,

जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरोवाली।।

रंग चुनरी का शक्ति अपार देता,

पाप मन में बसे इसको मार देता,

जिसने सारी अला-बला,

भक्तों की टाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरावाली।।

इसके कोने में रिद्धि-सिद्धि रहती है,

शुभ और लाभ भक्तों को देती है,

भक्तों के मन को यह चुनरी भाने वाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरावाली।।

जिसको ब्रह्मा ने बनाया,

जिसको विष्णु ने सजाया,

जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरावाली।।

माँ के सर पे यह चुनरी,

सुहानी लगती,

सारी दुनिया है माँ की,

दीवानी लगती,

दुख के बादल दूर यह,

भगाने वाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरावाली।।

अपनी चुनरी की छाया में,

बिठा ले ‘श्याम’ को,

‘लक्खा’ जपता रहे,

माँ तुम्हारे नाम को,

भक्तों को दे दे माँ,

अमृत की प्याली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरावाली।।

लाल लाल चुनरी सितारो वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरावाली।।

जिसको ब्रह्मा ने बनाया,

जिसको विष्णु ने सजाया,

जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढ़कर आई है,

माँ शेरावाली।।