KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

माँ वीणा पाणी हो विद्या वरदानी हो मेहरो वाली हो लिरिक्स

हिंदी

माँ वीणा पाणी हो, विद्या वरदानी हो,

मेहरो वाली हो,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ,

अपने भक्तों की,

अपने बच्चों की तुम रखवाली हो,

मेरी माँ, ओ माँ।।

नाम है जितने माता तुम्हारे,

एक रूप के हे जगदम्बे,

रूप अनेकों सारे,

शारदे माँ हो तुम, लक्ष्मी माँ हो तुम,

कहीं पे काली हो,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, जय हो माँ।।

धन दौलत मैं माँ नहीं चाहूँ,

सात सुरों का हंसवाहिनी,

वर मैं तुझसे चाहूँ,

मेरे इस जीवन की,

ये तन माँ और धन की,

तू ही माली है,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, जय हो माँ।।

अँखियों की माँ प्यास बुझा दो,

देके दर्शन हे जग जननी,

ज्ञान की ज्योत जगा दो,

माँ तू शीतल है,

माँ तू निर्मल है,

तू ममता वाली है,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, मेरी माँ।।

माँ वीणा पाणी हो, विद्या वरदानी हो,

मेहरो वाली हो,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ,

अपने भक्तों की,

अपने बच्चों की तुम रखवाली हो,

मेरी माँ, ओ माँ।।