KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

माला राधा नाम की फेरे जो सुबहो शाम लिरिक्स

हिंदी

माला राधा नाम की,

फेरे जो सुबहो शाम,

रोग शोक चिंता मिटे,

पूरण हो सब काम,

मेरे मन पूर्ण हो सब काम,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

श्री जी के शुभ नाम का,

रंग चढ़े अंग अंग,

पूर्व जन्म का पुण्य फल,

राधा नाम सत्संग,

मेरे मन राधा नाम सत्संग,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

राधा नाम की भागीरथी,

अविरल बहती जाए,

भाग्यवान वही जीव जो,

डुबकी नित लगाए,

मेरे मन डुबकी नित लगाए,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

श्री राधे वृषभानुजा,

शुभ कारक सुख सार,

वृंदा विपिन बिहारीनी,

कृष्ण प्रिया सरकार,

मेरे मन कृष्ण प्रिया सरकार,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

युगल चरण की वंदना,

दर्शन भाव विशेष,

युगल चरण रज प्राप्ति,

काटे सकल कलेश,

मेरे मन काटे सकल कलेश,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

भाव सहित जो भी करे,

राधा नाम रस पान,

ना संशय ना भरम कोई,

निश्चित हो कल्याण,

मेरे मन निश्चित हो कल्याण,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

वृंदा विपिन बिहारनी,

रसिकन प्राण आधार,

स्वामिनी तीनों लोक की,

भक्ति रूप साकार,

मेरे मन भक्ति रूप साकार,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

जीवन के इस खेल में,

हार मिले या जीत,

हम सब प्रियाजू से सदा,

जुड़ी रहे ये प्रीत,

मेरे मन जुड़ी रहे ये प्रीत,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।

माला राधा नाम की,

फेरे जो सुबहो शाम,

रोग शोक चिंता मिटे,

पूरण हो सब काम,

मेरे मन पूर्ण हो सब काम,

राधा राधा राधा राधा,

राधा राधा राधा राधा।।