KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने
हिंदी

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने,

मुझे मिल गया मन का मीत,

ये दुनिया क्या जाने,

क्या जाने कोई क्या जाने,

क्या जाने कोई क्या जाने,

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने।।

छवि लखि मैंने श्याम की जब से,

भई बावरी मैं तो तब से,

बाँधी प्रेम की डोर मोहन से,

नाता तोड़ा मैंने जग से,

ये कैसी निगोड़ी प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने,

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने।।

मोहन की सुंदर सूरतिया,

मन में बस गई मोहनी मूरतिया,

जब से ओढ़ी श्याम चुनरिया,

लोग कहे मैं भई बावरिया,

मैंने छोड़ी जग की रीत,

ये दुनिया क्या जाने,

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने।।

हर दम अब तो रहूं मस्तानी,

रूप राशि अंग अंग समानी,

हेरत हेरत रहूं दीवानी,

मैं तो गाऊँ खुशी के गीत,

ये दुनिया क्या जाने,

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने।।

मोहन ने ऐसी बंसी बजाई,

गोप गोपियाँ दौड़ी आई,

सब ने अपनी सुध बिसराई,

लोक लाज कुछ काम न आई,

फिर बाज उठा संगीत,

ये दुनिया क्या जाने,

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने।।

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने,

मुझे मिल गया मन का मीत,

ये दुनिया क्या जाने,

क्या जाने कोई क्या जाने,

क्या जाने कोई क्या जाने,

मेरी लगी श्याम संग प्रीत,

ये दुनिया क्या जाने।।