मुरली वाले आजा, तेरी याद सताये,
छुपा कहाँ आजा छलिया,
मुरली वाले आजा, तेरी याद सताये,
मेरा ये भरोसा कहीं टूट ना जाये॥॥
मन ये पुकारे, आ दिल के सहारे,
नैना हमारे तेरा रस्ता निहारे रे,
हर पल बेचारे,
छुपा कहाँ आजा छलिया,
मुरली वाले आजा, तेरी याद सताये॥॥
दिल की ये धड़कन गीत तेरे गाये,
रोती हैं अखियाँ नीर बहाये रे,
कैसे समझाये,
छुपा कहाँ आजा छलिया,
मुरली वाले आजा, तेरी याद सताये॥॥
नेह भी लगाया, प्रीति लगायी,
प्यारे कन्हैया, मेरे कृष्ण कन्हाई,
दूँ मैं दुहाई,
छुपा कहाँ आजा छलिया,
मुरली वाले आजा, तेरी याद सताये॥॥
राधा बुलाये, गोपियाँ बुलाये,
आओ कन्हैया हम रास रचाये रे,
अनहद हर्षाये,
छुपा कहाँ आजा छलिया,
मुरली वाले आजा, तेरी याद सताये॥॥