KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

स्वर्ग की सीढियाँ है तेरी सीढियाँ तेरी सीढ़ियाँ लिरिक्स

हिंदी

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ,

सबको मिलती कहाँ माँ,

तेरी सीढ़ियाँ।

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।।

माँ और बेटे में,

करवाए ये ही मिलन,

बहुत ही मेहरबां हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।।

रास्ते से कोई भटक,

पाए नहीं,

भक्तों की निगहबान हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।।

जो भी चढ़ के गया,

खाली लौटा नहीं,

खुशियों का मुकाम हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।।

एक तरफ़ दर्द है,

एक तरफ़ है दवा,

दोनों के दरमियान हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।।

इन पे रहती है भक्तों के,

चरणों की धूल,

भाग्यशाली हैं माँ ये,

तेरी सीढ़ियाँ।

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।।

स्वर्ग मैया वही से,

शुरू होता है,

ख़त्म होती जहाँ माँ,

तेरी सीढ़ियाँ।

स्वर्ग की सीढ़ियाँ हैं,

तेरी सीढ़ियाँ।।